Pages

Showing posts with label जिंदगी. Show all posts
Showing posts with label जिंदगी. Show all posts

Monday, May 9, 2011

मेरी मौत तो महक जाने दो....................

अब शाम हुई मेरे जीवन की अब तो मुझे सो जाने दो,
बहुत जी चुके जिन्दगी के इस खामोश सफ़र को अब तो मुझे मुस्कराने दो,
कभी किसी को याद जो आये मेरी तो मेरी कब्र को देख लेना,
हो सके तो वहा कुछ खुशबुदार फुल भी रख देना,
मै तो जिया हूँ काँटों सी जिन्दगी,
कम से कम मेरी मौत तो महक जाने दो........................................

Thursday, April 28, 2011

जिसको देखा ही नहीं उसको खुदा कहते है!

सामने है जो उसे लोग बुरा कहते है ,
जिसको देखा ही नहीं उसको खुदा कहते है!
ज़िन्दगी को भी सिला कहते है कहने वाले,
जीने वाले तो इसे गुनाहों की सजा कहते है !
फासले उम्र के कुछ और बढा देती है ,
जाने क्यों लोग उसे फिर भी दवा कहते है !
चंद मासूम से पत्तों का लहू है हाथो में,
जिसको महबूब के हाथों की हिना कहते है !!